सामाजिक सरोकार : गुरु चलेंगे शहादत के रास्ते, हम शीश वार देंगे हिंदुओं के वास्ते....

सामाजिक सरोकार : गुरु चलेंगे शहादत के रास्ते, हम शीश वार देंगे हिंदुओं के वास्ते....

श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में मनाया वीर बाल दिवस

हरमुद्दा
रतलाम, 23 दिसंबर। रख नीवाँ रच गए कुछ ऐसा खालसा, उस तेग से ही बाद में जन्मा था खालसा,  कश्मीरी पंडितों ने लगाई वही गुहार, एक धर्म को बचाने की गुरु से पुकार, बोले गुरु चलेंगे शहादत के रास्ते हम शीश वार देंगे हिंदुओं के वास्ते.... 

यह बात श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने कही । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि सिख धर्म जरूरतमंदों की सेवा  के लिए न्योछावर है हमें जीवन में सच्चाई की राह पर चलना चाहिए तथा सच पर बने रहना चाहिए उन्होंने कहा कि सिख धर्म के बच्चों ने भी धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी है जिसका इतिहास हे  सिख गुरुओं ने हिंदू धर्म रक्षा के की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे।

बच्चों को किया सम्मानित

इस दौरान विद्यार्थियों ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सिख धर्म की परंपरा व शहादत का वर्णन किया कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा समिति सदस्य गगनदीप सिंह डंग, अमरपाल सिंह वाधवा, गुरविंदर सिंह  खालसा, जगमीत सिंह अजमानी,गुरमीत गांधी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया। आभार प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने माना। इस अवसर पर बच्चों को दूध के प्रसाद का वितरण भी किया गया।