सामाजिक सरोकार : पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रतलाम में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन

सामाजिक सरोकार : पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रतलाम में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को अत्यंत उत्साहपूर्वक सुना और देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य  गणतंत्र मेहता, जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव,  शिक्षक पंकज मुकाती, निलेश जैन, अशोक सैनी,  रुखमणी राठौर एवं सुलोचना रायकवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक  संध्या शर्मा एवं रवि जैन ने विशेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के संचालन एवं गरिमामयी आयोजन में 'माय भारत' के स्वयंसेवक शिवम कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अभियान के क्रियान्वयन में सामाजिक न्याय विभाग का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

समाज को विषय मुक्त बनाने का लिया संकल्प

इस मौके पर सभी छात्राओं और उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ लेकर समाज को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। जिला युवा अधिकारी श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगामी 100 सप्ताह तक चलने वाले इस “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” से सक्रिय रूप से जुड़ें।