खेल सरोकार : टीमवर्क बनाकर किए गए कार्य होते हैं सफल

खेल सरोकार : टीमवर्क बनाकर किए गए कार्य होते हैं सफल

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा

⚫  श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के लिए समर कैंप का हुआ शुभारंभ 

⚫ समर कैंप में 12 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण

हरमुद्दा
रतलाम, 1 मई। हर जगह अकेले सफलता नहीं मिलती है। टीमवर्क का अपना महत्व है। टीमवर्क बनाकर किए गए कार्य अवश्य सफल होते हैं। बच्चों को खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए सबसे पहले शारीरिक रूप से चुस्त व दूरस्त रहना चाहिए।

यह बात श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी श्री अरविंद मार्ग में बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्विनी कुमार ने उपस्थित बच्चों से कहीं।

विद्यार्थियों को रखना चाहिए जीतने का जुनून : डंग

समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने  के साथ-साथ स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्हें खेलों में प्रतिस्पर्धा करना चाहिए। जीतने का जुनून रखना चाहिए। समर कैंप में 12 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

किया अतिथि का स्वागत

कैंप के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. कुमार का स्वागत श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर आदि ने किया।

स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक योग का प्रदर्शन भी किया। डॉ. कुमार ने समर कैंप प्रारंभ करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डॉ. कुमार के हाथों से हुआ। स्कूल समिति ने मंडल रेल प्रबंधक कुमार का सम्मान भी किया।

यह थे मौजूद

इस दौरान समिति के गगनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गोल्डी अजमानी सहित समिति सदस्य मौजूद थे। संचालन सीमा भाटी व फहीम खान ने किया। प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने आभार माना।