सफलता का महा-रिकॉर्ड: री - नीट 2026 काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक छात्र चमके
⚫ मिला प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश
हरमुद्दा
रतलाम, 26 अगस्त। चिकित्सा क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा RE-NEET 2026 के प्रथम काउंसलिंग के नतीजे घोषित होते ही अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट ने सफलता का एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षा में आए बड़े बदलावों और बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, संस्थान के 60 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप सरकारी (GMC) एवं प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेजों में अपनी एमबीबीएस (MBBS) की सीट पक्की कर ली है।

डॉ. राकेश कुमावत
संस्थान के संचालक (डायरेक्टर) राकेश कुमावत ने गौरव के साथ बताया कि RE-NEET की परीक्षा इस बार विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी परीक्षा थी। लेकिन छात्रों के अटूट दृढ़ संकल्प, अनुभवी शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और संस्थान की विशेष परीक्षा-रणनीति ने इस मुश्किल राह को आसान बना दिया। प्रथम काउंसलिंग के नतीजे आते ही संस्थान परिसर और चयनित विद्यार्थियों के घरों में ढोल-धमाकों के साथ जश्न का माहौल है।
सफल डॉक्टरों (विद्यार्थियों) और उन्हें अलॉट हुए मेडिकल कॉलेजों की गौरवमयी सूची
राजवीर सिंह पिता जितेन्द्र सिंह सोलंकी GMC, भोपाल, अर्जुन पाटीदार पिता रामगोपाल— GMC, रतलाम, पुष्कर कनौजिया पिता जितेंद्रजी कनौजिया— ESIC, इंदौर, जयवर्धन सिंह पिता जीवन सिंह राठौड़ — GMC सिंगरौली, स्वास्ति पांडे पिता संजय पांडे — GMC सिंगरौली, ईशान रोमडे पिता राजारामजी — MGM इन्दौर, वन्दना परिहार पिता शंभू लाल परिहार— GMC रतलाम,अर्शन अली पिता हैदर अली— GMC मंदसौर , पूजा चौहानपिता राजू चौहान — GMC रतलाम, निर्मल कुमावत पिता देवीलाल कुमावत— GMC, नीमच, प्रेम लता पंवार पिता धन्ना लाल पंवार — GMC भोपाल , जया चारेल पिता हीरालाल— GMC रतलाम, करण मईड़ा पिता संजय मईडा — GMC विदिशा, अक्षरा डावरपिता प्रकाश डावर — GMC, रतलाम, आयुष चारेल पिता लाल सिंह— GMC विदिशा, सागर मईडा पिता बालचंद मईडा — GMC रतलाम, तनवीर सिंह सोलंकी पिता जगदीश चंद्र— GMC नीमच, सेवाराम डामोर पिता रुमाल सिंह — GMC विदिशा,राहुल नीनामा पिता नारायण सिंह— GMC, शहडोल, योगेश मईडापिता कमलेश — GMC, शहडोल, लक्ष्मी नीनामा पिता वीर सिंह — GMC सतना ,योगेन्द्र कटारा पिता नारायण जी — GMC श्योपुर, रोहित डामोर पिता थानु सिंह— GMC मंदसौर, हर्षराज पटेल पिता अनुभव पटेल - सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर , जया मालवीय पिता ओमप्रकाश मालवीय - RD गार्डी उज्जैन, दिक्षा कुशवाह पिता रमेश चन्द्र कुशवाह - चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, सिमरन अब्बासी पिता अब्दुल साबिर — अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास, रुचिका भट्ट पिता दिलीप जी भट्ट— RKDF भोपाल , सुरेश बामनिया पिता शेव सिंह— सत्य साईं मेडिकल कॉलेज, सीहोर, ,राहुल गणावा पिता मिट्ठू सिंह— रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल, रोहित निनामा पिता भंवरलाल — RKDF भोपाल, मनीषा निनामा पिता सुरेश— RKDF भोपाल, अंकिता सिंगाड पिता रमेश अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास, पुनम डोडियार पिता रामचंद्र जी — LN मेडिकल कॉलेज, इंदौर, इन्द्रा निनामा पिता हीरालाल जी— LN C T मेडिकल कॉलेज इंदौर, अर्पिता निनामा पितामांगीलाल जी— LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल, शुभम डामर पिता राधाकिशन जी— चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल, पायल कटारा पिता नारायण जी— अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर, नीलेश डाबीपिता निर्मल सिंह जी — RD गार्डी उज्जैन, प्रियंका सोलंकी पिता पुष्कर लाल जी — मानसरोवर मेडिकल कॉलेज सीहोर ,गोल्डी यादव पिता चेतन जी — इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर, दिशा सिसोदिया पिता प्रकाश जी— LN C T इंदौर, नेहा परमार पिता विक्रम जी— LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल,सलोनी माहोर पिता बहादुर सिंह जी— LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल, महेश सूर्यवंशी पिता भंवरलाल जी — LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल, मितान्शी मालू — RKDF , भोपाल एवं कई और भी नाम इसमें शामिल है।
थर्ड राउंड में लग जाएगा शतक
अभ्यास कोचिंग के डारेक्टर डॉक्टर राकेश कुमावत का कहना है कि अभी सेकंड राउंड एवं थर्ड राउंड तक यह संख्या 100 पार कर जाएगी ।
रतलाम का नाम पूरे प्रदेश में किया रोशन
इस अभूतपूर्व और गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान के समस्त फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों और उनके गौरवान्वित माता-पिता का स्वागत कर मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों और RE-NEET के तनाव के बीच भी हमारे छात्रों ने जो धैर्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत दिखाई है, यह ऐतिहासिक सफलता उसी का मीठा परिणाम है। इन भावी डॉक्टरों की सफलता से न केवल उनके परिवारों का सपना सच हुआ है, बल्कि रतलाम जिले का नाम भी पूरे प्रदेश के शिक्षा जगत में शीर्ष पर पहुँच गया है ।
Hemant Bhatt