भक्ति और आस्था का संगम: श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर शुरू हुआ भव्य श्रावण महोत्सव

भक्ति और आस्था का संगम: श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर शुरू हुआ भव्य श्रावण महोत्सव

अखंड रामायण और प्रसादी भंडारे से भक्तिमय हुआ माहौल

⚫ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर ट्रस्ट का श्रद्धालुओं से आह्वान

हरमुद्दा
​रतलाम, 29 जुलाई। सागोद रोड स्थित प्रसिद्ध एवं सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस शुभ अवसर के साथ मंदिर प्रांगण में एक माह तक चलने वाले भव्य श्रावण महोत्सव का श्रीगणेश भी हो गया है।


⚫ ​स्थान: श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, सागोद रोड, रतलाम

मुख्य आकर्षण: प्रतिदिन अखंड रामायण पाठ

⚫ आकर्षक श्रृंगार, शाम को महाआरती एवं दैनिक प्रसादी भंडारा

​गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी का अत्यंत नयनाभिराम और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर धर्मालु जन भावविभोर हो उठे। शाम को आरती के पश्चात खीर प्रसादी का वितरण किया गया।

पूरे श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ की चौपाइयां गूंज रही है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। 

​आकर्षक रोशनी से जगमगाया मंदिर प्रांगण

​महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। रात्रि के समय जगमगाती रोशनी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रावण महोत्सव के तहत प्रतिदिन धर्मप्रेमी सज्जनों के सहयोग से महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान का पावन प्रसाद वितरित होगा।

​नगरवासियों से धर्म लाभ लेने का आह्वान

​श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर विशाल शर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा सहित समिति के प्रमुख पदाधिकारियों रामचंद्र नागर डॉ. राजेंद्र शर्मा, रामचंद्र धाकड़, शान्तु गवली, मनोज शर्मा, गोपाल माली, सुरेश मजावदिया, बसंतीलाल धाकड़, गोवर्धन धाकड़, भेरूलाल पटेल, कालू माली, भगवतीलाल धारविया, टम्मू ठन्ना, मन्नालाल, शांतिलाल, बाबूलाल, सुभाष धाकड़, सचिन गामड़ और नाथूलाल पांडे सहित अन्य समस्त ट्रस्टियों व सेवादारों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ लेने और महोत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया है।