"उपलब्धि सरोकार : सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम की कविता वर्मा, "मदर टेरेसा" अवॉर्ड और हीना शाह "कर्मवीर" पुरस्कार से सम्मानित
उपलब्धि सरोकार : सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम की कविता वर्मा, "मदर टेरेसा" अवॉर्ड और हीना शाह "कर्मवीर" पुरस्कार से सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम, 10 अक्टूबर। प्रकृति शिक्षण यात्रा, छत्तीसगढ़ शिक्षक सम्मान समारोह समिति ने विगत दिवस सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के दो शिक्षकों श्रीमती कविता वर्मा को मदर टेरेसा अवॉर्ड और सुश्री हीना शाह को कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया।
पुरस्कार के बारे में जानें
ये पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार एवं सराहनीय कार्य, उत्कृष्ट योगदान , शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदान किया गया।
कैसे मिला पुरस्कार
प्रकृति शिक्षण यात्रा, छत्तीसगढ़ प्रतिवर्ष देश मे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित करता है ,फिर ज्यूरी के द्वारा वास्तविक कार्यों का परीक्षण कर ऑनलाइन साक्षात्कार द्वारा चयन होता है।मध्यप्रदेश से इस बार 2 चयन हुए है और दोनों ही सान्दीपनि विद्यालय से हुए है। गत वर्ष भी संस्था के दो शिक्षको हर्षिता सोलंकी और अजय मरमट को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है।
पुरस्कार विजेता बोले

"प्रोजेक्ट बेस्ड और सोशल इमोशनल स्पेस को संस्था में निरंतर रखने के लिए किए गए प्रयासों को ज्यूरी ने महत्वपूर्ण माना।उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में नवाचारों के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है"।
⚫ हीना शाह, उच्च माध्यमिक शिक्षक,जीव विज्ञान

"पर्यावरण जागरूकता और फ्यूचर रेडी स्किल्स के हमारे नियमित कार्यक्रमो के माध्यम से नई पीढ़ी को तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।"
⚫ कविता वर्मा, माध्यमिक शिक्षक
संस्था स्तर पर भी किया सम्मान
पुरस्कृत शिक्षको को दैनिक प्रार्थना सभा मे टीम विनोबा द्वारा सम्मानित किया गया।प्राचार्य संध्या वोरा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय मीणा, उपाध्यक्ष कमल पाटीदार और अन्य स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी।
Hemant Bhatt