अवैध हथियार लेकर गुण्डागिर्दी करने वाले आरोपी रतलाम के विष्णु के खिलाफ कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 30 मई। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपी विष्णु के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से धारदार खटकेदार चाकू जब्त किया।

थाना माणकचौक पुलिस को 29 मई को मुखबिर से सूचना मिलने पर संदिग्ध युवक विष्णु उर्फ काला पिता आनंद टाक, (21), निवासी हरिजन बस्ती रतलाम की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार खटकेदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध हथियार जब्त कर उसके विरुद्ध थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 264/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Hemant Bhatt