कांग्रेस के पूर्व विधायक की नौकरानी ने कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत 

कांग्रेस के पूर्व विधायक की नौकरानी ने कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत 

मां और बेटी दोनों काम करते थे पूर्व विधायक के यहां पर

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ कुछ महीने बाद होने वाली थी शादी

⚫ सुमन को बेटी की तरह मानते थे पूर्व विधायक

हरमुद्दा
सतना, 30 जुलाई। कांग्रेस से पूर्व विधायक के घर में काम करने वाली नौकरानी ने तीसरी मंजिल पर जाकर कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी। आवाज सुनते ही लोग ऊपर की ओर दौड़े बाथरूम में देखा तो नौकरानी लहू लुहान थी। सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत घोषित कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी

दिल दहला देने वाली घटना चित्रकूट की है। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती सुमन निषाद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुमन ने तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम में जाकर नीलांशु चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया है।

दी पुलिस को सूचना

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी है। चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुमन को गंभीर हालत में जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सुमन निषाद थाना कोतवाली कर्बी के कटरा गुदर की रहने वाली थी। 

कई वर्षों से यहां पर कर रही काम

जानकारी के अनुसार वह कई वर्षों से पूर्व विधायक के आवास में काम कर रही थी। उसकी मां सुबिया भी उसी घर में रसोई और घरेलू काम करती थी। घटना के समय मां-बेटी घर पर ही मौजूद थीं। सुबिया ने पुलिस को बताया कि वे दोनों ने साथ खाना खाया। बातचीत भी सामान्य थी। इसी दौरान सुमन अचानक उठी और बाथरूम में चली गई। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

अपनी बेटी की तरह मानते थे नीलांशु

सुमन की मां सुबिया

सुमन की मां सुबिया ने बताया कि कुछ महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। शादी का पूरा खर्च पूर्व विधायक उठा रहे थे। तिलक का खर्च पूर्व विधायक ने ही किया था। पूर्व विधायक चतुर्वेदी उसको अपनी बेटी जैसा मानते थे।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए नयागांव थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है।