लव जिहाद : शादी से पहले लड़की को भगा ले गया लड़का, आक्रोशित लोगों ने दुकान में लगाई आग
⚫ पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए किए हवाई फायर
⚫लड़की के परिजनों ने पुलिस से की उसे जल्द ढूंढने की मांग
⚫ विधायक ने लगाया आरोप- लड़का आपराधिक प्रवृत्ति का
हरमुद्दा
सागर, 19 अप्रैल। लव जिहाद के चलते जिले के सनौधा गांव का एक लड़का दूसरे समाज की लड़की को भगाकर ले गया। जानकारी के मुताबिक आज लड़की की बारात आने वाली थी। पुलिस द्वारा केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने पर लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। लड़के की दुकान में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर भी किए।

मौके पर थाने से एक सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाइश दी, लेकिन आक्रोशित लोग लड़की को खोज निकालने और आरोपित व उसके स्वजन पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस ने किया हवाई फायर

आस-पास के थानों से बुलाई पुलिस लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है।
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया है। गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आक्रोशित भीड़ को खरीदने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है।
विधायक का कहना युवक आरोपी किस्म का
मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाइए देकर शांत कराया है। विधायक ने कहा कि आरोपित अपराधी किस्म का युवक है, जो जो विभिन्न अपराधी गतिविधियों में संलिप्त है। आरोपित ने पुरातत्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। साथ ही आरोपित के मकान सहित उसके समाज के अन्य मकानों की भी तलाशी ली जानी चाहिए, जहां अवैध हथियारों का जखीरा भी मिल सकता है।
आज बाने वाली थी बारात
बताया जा रहा है कि जिस लड़की को युवक भगाकर ले गया है, उसकी शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन शादी के पहले ही लड़की को आरोपित बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लड़की के स्वजन ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला कायम करने की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस वजह से भी लड़की के घर और समाज के लोग आक्रोशित थे।
Hemant Bhatt