रतलाम में जयस की हुई महत्वपूर्ण बैठक : संगठन का हुआ विस्तार

रतलाम में जयस की हुई महत्वपूर्ण बैठक : संगठन का हुआ विस्तार

⚫ राजकुमार डामोर बने रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष

हरमुद्दा
​रतलाम, 27 सितंबर। समाज में एकता, अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत सामाजिक संगठन 'जयस' (जय आदिवासी युवा शक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दीपक निनामा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जयस प्रदेश संरक्षक डॉ. अभय ओहरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकारिणी विस्तार और आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।


​राजकुमार डामोर को सौंपी रतलाम ग्रामीण की कमान

संगठन विस्तार की कड़ी में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राजकुमार डामोर को जयस रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए।

कानून का पालन और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेश संरक्षक डॉ. अभय ओहरी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन के दायरे में रहकर कार्य करना है। समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था का सम्मान करना और आपसी भाईचारे व एकता को मजबूत बनाना ही जयस का प्राथमिक उद्देश्य है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमल भूरिया, जिला प्रवक्ता कचरू डाबी, विजय भूरिया, जीवन मेडा और गोपाल पलासिया सहित जयस के अनेक समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जयस का संकल्प

​"समाज की एकता, संवैधानिक अधिकारों की आवाज और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करना ही जयस का मूल संकल्प है।"