नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने किया पदभार ग्रहण

नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने किया पदभार ग्रहण

अधिकारियों से ली जानकारी

⚫ मां श्री कालिका का किया दर्शन, पूजन, अर्चन

हरमुद्दा
रतलाम 4 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मां श्री कालिका के मंदिर पहुंचे जहां पर दर्शन पूजन अर्चन किया।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रहे विभिन्न पदों पर

कलेक्टर श्री कटेसरिया इससे पूर्व मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल के संचालक के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व वे सतना जिले में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के ली जानकारी

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों ने उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की गतिविधियों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी प्रदान की। कलेक्टर ने जिला कोषालय, रतलाम का प्रभार भी ग्रहण किया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा उन्हें कोषालय की कार्यप्रणाली एवं वित्तीय व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

मां श्री कालिका के किए दर्शन, खुशहाली की हुई कामना

पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध मां श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां श्री कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

यह थे मौजूद

पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।