धर्म संस्कृति : गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत सुरभि परिसर के 27 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ 

धर्म संस्कृति : गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत सुरभि परिसर के 27 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ 

यजमानों को किया एक एक पौधा भेंट

⚫ व्यसन मुक्ति संकल्प पत्र का किया वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अगस्त। गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा “गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान” के अंतर्गत सुरभि परिसर, रतलाम के 27 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी यजमानों को एक एक पौधा भेंट किया गया और उसके लालन पालन संरक्षण के संकल्प का आग्रह किया गया।

गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातिराम शर्मा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा  वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड ज्योति दीपक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरण अभियानों का संचालन किया जा रहा है।

व्यसन मुक्ति के संकल्प पत्र का वितरण

अभियान के अंतर्गत स्थानीय सुरभि परिसर के 27 घरों में एक साथ एक समय गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाए गए। सभी यजमानों को एक एक पौधा भेंट किया गया और उसके लालन पालन संरक्षण के संकल्प का आग्रह किया गया। साथ ही व्यसनमुक्ति अभियान के अंतर्गत राखी पर्व के लिए विशेष रूप से तैयार संकल्प पत्र का भी वितरण किया गया। 

इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में जिला समन्वयक दामोदर शर्मा, प्रांतीय युवा संयोजक विवेक चौधरी, तहसील समन्वयक मदनमोहन साहू, जिला युवा संयोजक प्रदीप गुप्ता सहित अनेक परिजनों एवं सुरभि परिसर रहवासियों की सहभागिता रही।