सामाजिक सरोकार : आने वाली पीढ़ी भटक रही दिशा, वैश्य एकता और संख्या बल पर दें ध्यान

सामाजिक सरोकार : आने वाली पीढ़ी भटक रही दिशा, वैश्य एकता और संख्या बल पर दें ध्यान

केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा

⚫ अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के बैनर तले हुई परिचर्चा

⚫ केबिनेट मंत्री काश्यप का माना आभार

⚫ आरडीए नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत समारोह

हरमुद्दा
​रतलाम, 31 मई। वैश्य समाज प्राचीन समय से ही गांव-गांव जाकर व्यापार और सेवा कार्य करता आ रहा है। शहरों में भी उद्यमिता के माध्यम से व्यापार को बढ़ाया है, लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ी इस दिशा से भटक रही है। जो बच्चे बाहर पढ़ने जा रहे हैं, वे वापस आकर व्यापार के बजाय नौकरी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, इस पर समाज को सोचना होगा। बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दें। 

यह विचार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और संस्था संरक्षक चेतन्य काश्यप ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला इकाई द्वारा चंपाविहार में आयोजित सम्मान समारोह एवं परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि सदियों पहले की परम्परा अनुरूप घर का मकान बैंक कोलेटरल से बाहर रखा जाए एवं बड़े शोरूम बड़े शॉपिंग माल की बड़ी लगात के लोन सीमा को हाउसिंग इंटरेस्ट रेट के समान कर 7 साल की बजाय 15 साल किया जाए, वैश्य युवा स्वयं के उद्योग व्यापार को प्राथमिकता दे क्योंकि व्यापार वैश्य समाज के डीएनए में है।

राजनीति में सक्रिय होना पड़ेगा वैश्य समाज को

वर्तमान समय में राजनीति में वैश्य समाज को सक्रिय होना पड़ेगा, ताकि अच्छे और योग्य लोग राजनीति में आगे आ सकें। वैश्य समाज हमेशा से सिर्फ व्यापार पर ध्यान केंद्रित करता आया है और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा में लगाता है, जो कि अनुकरणीय है। लेकिन इसके साथ ही हमें अपने संख्या बल और एकता पर भी विशेष ध्यान देना होगा, जो आज के समय में एक चिंतनीय विषय है।

आरडीए पदाधिकारियों का किया स्वागत सम्मान

​​जिला मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन से जुड़े मनोहर पोरवाल के रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष बनने पर, तथा गोविंद काकानी व प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला इकाई द्वारा शाल, माला और साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देकर बढ़ाया वैश्य समाज का मान

​इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'वैश्य गौरव' चेतन्य काश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाकर और अन्य वैश्य जनों को सरकार में बड़ी जिम्मेदारियां देकर समाज का मान बढ़ाया है। हम भैयाजी (श्री काश्यप) के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक जिलों में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। देशभर मे वैश्य एकजुट और शक्तिशाली हो गए है वे अब किसी भी प्रकार का शोषण सहन नही करेगे l 

लिखी जाएगी विकास की गाथा : आरडीए अध्यक्ष

​आरडीए (RDA) अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने आभार जताते हुए कहा कि वैश्य समाज हमेशा से पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और गरीबों की सेवा में अग्रणी रहा है। भैयाजी के नेतृत्व में अब रतलाम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

यह थे मंचासीन

​कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों से आए पदाधिकारी मंचासीन थे। 

यह थे मौजूद

आयोजन में जिलाकार्यकारिणी के जयवंत कोठारी, धर्मेंद्र माहेश्वरी, महेश अग्रवाल ,संजय लुनिया, रजनीश गोयल, दिलेश पोरवाल, राजेश धूपिया, अंकित खंडेलवाल, राजेश माहेश्वरी , मुरली खंडेलवाल, सुरेश बाहेती ,रमेश सोनी, सिद्धार्थ मूणत, हिमांशु मुरार, मयूर पितलिया, चेतन मूणत, विवेक पितलिया ,सौरभ मेहता, विपुल मोदी, सुनील पोरवाल, हेमा मालपानी, संगीता बाफना, प्रियंका लूनिया एवं बड़ी संख्या में गणमान्य वैश्यजन उपस्थित रहे। संचालन संस्था के महामंत्री विशाल डांगी ने किया। आभार महामंत्री दिलीप मेहता ने माना।