सामाजिक सरोकार : रतलाम स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन जल्द

सामाजिक सरोकार : रतलाम स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन जल्द

क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात की मांग को लेकर अध्यक्ष सचिव को सौंपा पत्र

हरमुद्दा
​रतलाम, 28 जून। रतलाम स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी वार्षिक सम्मेलन और पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा की।


​बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य तरनी प्रकाश व्यास (अहमदाबाद) ने विशेष रूप से आमंत्रित कर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी और सचिव भूपेंद्र चेचानी को एक पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जाए। साथ ही, पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से उनके क्षेत्रीय कार्यालय जाकर सीधे चर्चा की जाए।

​नियमों के तहत साल में एक बार मुलाकात जरूरी : पूर्व सचिव

​इस दौरान प्रमुख मुद्दा यह उठा कि नए क्षेत्रीय प्रबंधक को रतलाम आए हुए एक वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्होंने पेंशनर्स से मुलाकात नहीं की है। वे शीघ्र ही सभी पेंशनर्स को आमंत्रित कर उनसे मुलाकात और संवाद करें।

समस्या और हितों पर चर्चा करना जरूरी

​एसोसिएशन के पूर्व सचिव आर. एन. विजयवर्गीय ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि नियमानुसार क्षेत्रीय प्रबंधक के लिए यह आवश्यक है कि वे वर्ष में कम से कम एक बार पेंशनर्स को बुलाकर उनकी समस्याओं और हितों पर चर्चा करें।

​वार्षिक अधिवेशन और कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

​एसोसिएशन के आगामी वार्षिक अधिवेशन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। ​तारीख और स्थान का चयन के लिए देवानंद खत्री और राजेश डारिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है कि वे शीघ्र ही उपयुक्त तारीख एवं स्थान तय कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचित करें।

मुख्य अतिथि का आमंत्रण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी नरेश सकलेचा एवं ऋषिराज दुबे को सौंपी गई है।

​बैठक में ये रहे उपस्थित

​बैठक में एसोसिएशन के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे, जिनमें महेंद्र डोडिया, प्रशांत शोचे, विमल मारू, किशोर चौधरी, प्रसाद प्रभु और भूपेंद्र डोसी प्रमुख थे। सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।