आत्महत्या : एक अकेले रहते हुए परेशान हुई तो झूल गई मौत के फंदे पर तो दूसरी डिप्रेशन में
⚫ दोनों महिलाएं थी तलाकशुदा
⚫ सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ पुलिस कर रही मामलों की जांच
हरमुद्दा
इंदौर, 29 जुलाई। एक ने पूर्व पति को वीडियो कॉल करते हुए कहा कि अब जीने की तमन्ना नहीं और फंदे पर झूल गई तो दूसरी ने घर पर सभी से हंसी-खुशी बात की और कमरे में जाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व पति को किया वीडियो कॉल
आजाद नगर थाना क्षेत्र में वीडियो काॅल पर पति से बात करते हुए महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला लंबे समय से अपने मायके के समीप किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस के मुताबिक रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी।
3 साल पहले हुआ तलाक
इनका तीन साल पहले ही तलाक हो गया था। वह पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अकेले रहते हुए परेशान हो गई। बच्चे भी नहीं है, अब जीने की तमन्ना नहीं है।
शव के पास मिला वीडियो कॉल चालू
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। स्वजन ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर जब वे रेशमा के कमरे पर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी थी। शव के पास ही मोबाइल रखा था, जिसमें वीडियो काॅल चालू था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पिता के घर रह रही थी 25 वर्षीय तलाकशुदा युवती

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में तलाक के बाद पिता के घर रह रही 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सोनू (25) ने रविवार रात में कमरे में फांसी लगा ली थी। दोस्त काजल जब उससे मिलने घर पहुंची तो वह फंदे पर लटकी थी।
3 वर्ष से पहले हुआ था तलाक
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले सोनू सभी से अच्छे से बात कर रही थी। उसकी शादी पटलाना में हुई थी। तीन वर्ष पहले ही उसका तलाक हुआ था। इसके बाद से वह पिता के घर रह रही थी। उसका बेटा पति के साथ रहता है।
डिप्रेशन में की होगी आत्महत्या
फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी है।
Hemant Bhatt