रतलाम में बिखरेगी परंपरा और स्वावलंबन की छटा

रतलाम में बिखरेगी परंपरा और स्वावलंबन की छटा

माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल का दो दिवसीय 'श्रावणी मेला' 8 और 9 अगस्त को

माहेश्वरी भवन में होगा उत्सव

⚫ ​खरीदारी से लेकर स्वाद तक, हर उम्र के लिए विशेष आकर्षण

हरमुद्दा
​रतलाम, 7 अगस्त। संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा आगामी 8 एवं 9 अगस्त को दो दिवसीय 'श्रावणी मेला' का भव्य आयोजन कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में किया जा रहा है। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर समाजजनों सहित शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है।

अतिथियों के हाथों होगा शुभारंभ

मेले का औपचारिक शुभारंभ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया, समाज सचिव सुनील लाठी एवं प्रमुख समाजसेवी तथा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

खरीदारी से लेकर स्वाद तक, हर उम्र के लिए विशेष आकर्षण

महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न उपयोगी और मनमोहक वस्तुओं के स्टॉल सजाए जाएंगे।

शॉपिंग स्टॉल्स: ट्रेंडी सूट, साड़ियां, एंटीक ज्वेलरी, किड्स वियर, वेस्टर्न वियर, कॉस्मेटिक्स, आकर्षक गिफ्ट आइटम्स, मोबाइल कवर्स और कई किस्म के जायकेदार मुखवास उपलब्ध रहेंगे।

फूड जोन: मेले में आने वाले लोग लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

लकी ड्रॉ: आगंतुकों के रोमांच और उत्साह को दोगुना करने के लिए विशेष लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा।
​सातुड़ी तीज पर पारंपरिक सत्तू का वितरण

होगा सत्तू का वितरण

सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए माहेश्वरी समाज के प्रमुख पर्व 'सातुड़ी तीज' के उपलक्ष्य में 15 अगस्त से 18 अगस्त तक विशेष सत्तू वितरण कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत चना, मूंगड़ा, चावल एवं गेहूं से बने पारंपरिक सत्तू का वितरण किया जाएगा।

महिला प्रतिभा और स्वावलंबन को दें बढ़ावा मंडल की अपील

माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने शहरवासियों एवं समाजजनों से सपरिवार मेले में शामिल होने की अपील की है। मंडल का कहना है कि यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि परंपरा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता का अनुपम संगम है। स्टॉलों से खरीदारी कर और महिलाओं के हुनर की सराहना कर उनकी स्वावलंबन यात्रा को मजबूती प्रदान करें।