जब आक्रोशित हुई महिला : फूल माला बेचने वालों का अतिक्रमण हटाने गए दल की महिला पुलिसकर्मी के साथ की महिला ने मारपीट
⚫ मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर का मामला
⚫ सड़क पर लग गया जाम
⚫ प्रदर्शन करने वालों को लिया हिरासत में
हरमुद्दा
शाजापुर, 18 अप्रैल। मां राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में फूलमाला बेचने वालों का अतिक्रमण हटाने दल गया था। फूलमाला व्यापारी विरोध कर रहे थे। तभी आक्रोशित एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। विरोध के चलते सड़क पर जाम भी लग गया।

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस - प्रशासन की टीम का विरोध किया।
अतिक्रमण हटाने का किया विरोध
अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध के चलते महिला ने पुलिस से बहस की। इसके बाद एक महिला पुलिस कर्मी को चाटे मारे। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
प्रदर्शन करने वाले लोगों को लिया हिरासत में
जानकारी के अनुसार प्रशासन की करवाई का लोगों ने विरोध किया। इसके बाद काफी देर तक सड़क पर बवाल हुआ। पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया। उस महिला को भी हिरासत में लिया गया है जिसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।
जहां दी गई दुकानें, वहां लगाना चाहिए उन्हें
मंदिर के सामने फूलों की दुकान लगी थी। नगर पालिका अमला इन दुकानों को हटाने पहुंचा था। नगर पालिका का कहना था कि, इन दुकानदारों के लिए दुकान बनाई गई है, इन्हें वहीं दुकान लगानी चाहिए।
जहां नगर पालिका ने दी दुकानें, वहां पर नहीं पहुंचते ग्राहक
इस मामले को लेकर दुकानदारों का कहना है कि, वो दुकान जो नगर पालिका द्वारा बनाकर दी गई है वहां तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते। इसी के चलते वे दोबारा पुराने स्थान पर दुकान लगा रहे हैं।
अधिकारी पहुंचे मौके पर मामला हुआ शांत
सड़क किनारे दुकान लगाए जाने से यातायात प्रभावित होता था। इसके बाद नगर निगम का अमला शुक्रवार को कार्रवाई करने पहुंचा। कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। इसी दौरान एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हंगामे के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ।
Hemant Bhatt