कला सरोकार : अनुनाद ने दी मोहम्मद रफ़ी को स्वरांजलि 

कला सरोकार : अनुनाद ने दी मोहम्मद रफ़ी को स्वरांजलि 

हरमुद्दा
रतलाम, 1 अगस्त। शहर की सक्रिय संस्था 'अनुनाद' के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर सदी के महागायक मोहम्मद रफी साहब को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। संस्था ने स्वरांजलि का आयोजन किया जिसमें शहर के वरिष्ठ गायकों और उभरती प्रतिभाओं ने अपने सुरो का जादू बिखेरा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र जी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, कार्यकारिणी सदस्य गणेश जी मिश्रा, श्री गिरीश जी शर्मा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन डॉ एस.एन. पडियार ने किया।

इन्होंने दी प्रस्तुति

इसमे विशेष कर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट गायक गिरीश शर्मा, अयूब खान, ओमप्रकाश बागड़ी, अचल शुक्ला, डॉ. एस.एन. पडियार, जीतेन्द्र चौहान, संजय चौधरी, विनोद सोलंकी पवन परमार, प्रभाकांत उपाध्याय, जिलाधीश कार्यालय रीडर इरफान ख़ान, राहुल जौहर, अनिता सिंह थापा, अवनि उपाध्याय, आद्या तिवारी, परम जैन आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। संचालन डॉ एस.एन. पडियार ने किया। संस्था अध्यक्ष अजीत जैन ने आभार माना।