संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बंशीलाल गुर्जर

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बंशीलाल गुर्जर

⚫ किसान और ग्रामीण भारत की आवाज वैश्विक मंच तक पहुंचाने का मिलेगा अवसर

हरमुद्दा
रतलाम, 5 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के कार्यक्रमों में भारतीय गैर-सरकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वे शामिल होंगे।


भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने हरमुद्दा को बताया कि विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को शामिल करते हुए गैर-सरकारी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। सांसद बंशीलाल गुर्जर इस प्रतिनिधिमंडल के प्रथम बैच में शामिल होकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विभिन्न विषयों को रखेंगे वैश्विक मंच पर

इस दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय वैश्विक बैठकों में शामिल होंगे तथा अंतरराष्ट्रीय नीतियों और विकासशील देशों से जुड़े प्राथमिक विषयों पर भारत का दृष्टिकोण रखने का अवसर प्राप्त करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका यह प्रतिनिधित्व विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों को वैश्विक मंच पर रखने का अवसर मिलेगा।