सामाजिक सरोकार : जयस ने मनाई वीर शिरोमणि राणा पूंजा जी की जयंती

सामाजिक सरोकार : जयस ने मनाई वीर शिरोमणि राणा पूंजा जी की जयंती

⚫ खेल संघ जिलाध्यक्ष बनीं भूमिका डोडियार

हरमुद्दा
​रतलाम, 5 अक्टूबर। स्थानीय विधायक सभा गृह में जयस संगठन के बैनर तले वीर शिरोमणि राणा पूंजा जी की जयंती पूर्ण श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के उपरांत जयस जिलाध्यक्ष दीपक निनामा की गरिमामय उपस्थिति में संगठन का विस्तार करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए।

​कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक्स क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का मान बढ़ाने वाली भूमिका डोडियार का विशेष स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। ​संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भूमिका डोडियार को 'जयस खेल संघ जिलाध्यक्ष' के पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सुनील डामोर एवं राजेश मकवाना को 'जयस शहर मंत्री' की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर जयस प्रदेश संरक्षक डॉ. अभय ओहरी, जिला महासचिव भूरालाल मईडा, राजकुमार डामोर, गोपाल पलासिया, गोपाल निनामा, महावीर निनामा एवं सांवरिया सिंघाड़ सहित बड़ी संख्या में जयस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।