वारदात : बबलू की हत्या कर शव फेका खेत में, आरोपी फरार
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ पुलिस ने दो-तीन लोगों को किया राउंड अप
हरमुद्दा
रतलाम,20 जून। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बबलू दांगी नामक युवक की हत्या कर दी। और शव खेत में फेंककर फरार हो गए। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो-तीन लोगों को राउंड अप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मिली जनकारी के अनुसार जिले के ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खारवा कला में 35 वर्षीय युवक बबलू दांगी का शव खेत में पड़ा मिला।
इलाके में मच गया हड़कम्प
आशंका जताई जा रही है कि बीती रात रंजिश के चलते आरोपियों ने बबलू की हत्या की और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को एक खेत में फेंक कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मेडिकल कॉलेज भेजा शव
घटना की गंभीरता को देखते हुए ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।
आसपास और परिजनों से पूछताछ
पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मामला रंजिश में हत्या का
"प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को राउंड अप किया गया है।
⚫ स्वराज डाबी, थाना प्रभारी, ताल
Hemant Bhatt