कला सरोकार : रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज
⚫ रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में 11 कलाकार देंगे प्रस्तुति
हरमुद्दा
रतलाम, 20 जून। शहर की संगीत प्रतिभाओं को निखारने के लिए अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा रतलाम आइडल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसका ग्रैंड फिनाले 20 जून को स्थानीय अतिथि पेलेस, सैलाना रोड, रतलाम पर सांयकाल 06:30 बजे से होगा।

अनुनाद संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि अनुनाद संस्था का हमेशा ही उद्देश्य रहा हैं की रतलाम शहर की प्रतिभाओं को न सिर्फ प्रोत्साहित करना हैं वरन प्रतिभाओं को गरिमामय आयोजन के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना भी रहा हैं जिससे वे न सिर्फ रतलाम का नाम राज्य स्तर पर वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सके।
यह रहेंगे अतिथि

मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उध्यम मंत्री एवं रतलाम के लोकप्रिय विधायक चैतन्य काश्यप, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, विशेष अतिथि भगत सिंह भदोरिया,गौरव अजमेरा, रिची सिंह धीमन, पीयूष दख, मदन सोनी रहेंगे।
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में यह देंगे प्रस्तुति
कुल 11 प्रतिभागी अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे जिसमें - टॉप-11 श्रीमती सुदर्शन सिंह, अनिता सिंह थापा, ईश्वी लुणावत, दिया परसाई, विवेक शर्मा,आर.के. राठोड़, जोहेब मन्सुरी, आशीष चौहान, विनोद राठोड़, राजेश तिवारी एवं जीवन सोनी होंगे।

यह रहेंगे निर्णायक
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। अनिता पण्डित "सजदा सिस्टर सोनी टीवी एक्स फैक्टर फेम मेघा चौहान "इण्डियन ऑयडल फेम", बलजिन्दरसिंह "बल्लु अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक कमलेश कंडारा "अन्तरराष्ट्रीय तबला वादक। संचालन सुश्री खुशी लश्करी करेंगी जो कि नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कत्थक केन्द्र नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं एवं वर्तमान में "गुंज" के नाम से उज्जैन में सांस्कृतिक संस्था संचालित करती है।
यह देंगे संगत
आयोजन में अजीत जैन - ड्रमर, दिलीप व्यास - पेडिस्ट, रमन सिंह हारोड़ - कांगो-ढोलक प्लेयर, अमीत शर्मा - की बोर्ड प्लेयर, जितेन्द्र चौहान - की बोर्ड प्लेयर, दिनेश भंवरिया - सेक्सोफोन, तन्जीम सैयद - गिटार, विनय राठोड़ - तबला, राजेश बैरागी - साईड परकशन इत्यादि संगत देंगे।
Hemant Bhatt