प्राचीन तीर्थ स्थल त्रिवेणी कुंड पर हुआ योगाभ्यास

प्राचीन तीर्थ स्थल त्रिवेणी कुंड पर हुआ योगाभ्यास

आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने की सहभागिता

हरमुद्दा
रतलाम, 20 जून। 12 वें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के उपलक्ष में प्राचीन तीर्थ स्थल त्रिवेणी कुंड पर विभिन्न संस्थाओं एवं योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर आम जन ने योगाभ्यास किया।

श्री आदर्श कल्याण गुरु नगर समिति एवं स्वच्छता प्रभारी नगर पालिका निगम रतलाम विशाल शर्मा ने बताया कि विश्व योग दिवस पर श्री कल्याण गुरु फाउंडेशन, त्रिवेणी तैराकी ग्रुप, नवरत्न योगा ग्रुप, विधायक क्रीड़ा केंद्र मलखंब संघ, आदर्श व्यायाम शाला, जय मां अंबे शक्ति सामाजिक सेवा समिति, जिला तैराकी  संघ, श्री राम भोग सेवा समिति, श्री बद्री नारायण सेवा समिति ने सहभागिता की। 

इन्होंने दी सेवाएं

योग प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योगपीठ से योगिनी बहन श्रीमती ज्योति सोनी एवं श्रीमती भगवती लाल जी पंचाल ने सेवाएं दी।

यह थे मौजूद

इस आयोजन के मुख्य अतिथि आदर्श व्यायाम शाला संचालक श्री शंकर आलम सेन, धीर योगा संस्थापक सुश्री पूर्वा जैन (PHD in YOGA), क्रीड़ा भारती मलखंब प्रांत प्रमुख जितेंद्र धूलिया, क्षेत्रीय पार्षद अक्षय संघवी, जिला तैराकी संघ प्रमुख राजा राठौड़, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पूर्व प्रयोगशाला टेक्नीशियन मोहन बरबेले आदि उपस्थित रहे।