नगर विकास संबंधी अहम मुद्दों पर आज लिए जाएंगे निर्णय
⚫ रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की पहली बैठक मंगलवार को
हरमुद्दा
रतलाम, 26 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवगठित संचालक मंडल की प्रथम बैठक प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल की अध्यक्षता में 26 मई पूर्वान्ह 1:00 बजे से प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित होगी। नगर विकास संबंधी अहम मुद्दों पर लिए निर्णय जाएंगे।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति क़ी संचालक मंडल द्वारा समीक्षा की जाएगी। नगर विकास हेतु आगामी योजनाओं पर विचार- विमर्श तथा नीति निर्धारण होगा। बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह रहेंगे मौजूद
रतलाम विकास प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्यगण सर्वश्री राजेंद्र गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर सहित शासकीय विभागों से नामित सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।
Hemant Bhatt