सामाजिक सरोकार : रेल यात्रियों को निशुल्क शुद्ध आरओ का ठंडा पेयजल

सामाजिक सरोकार : रेल यात्रियों को निशुल्क शुद्ध आरओ का ठंडा पेयजल

श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की व्यवस्था

हरमुद्दा
रतलाम, 25 मई। ग्रीष्म ऋतु के दौरान रतलाम रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट द्वारा मंडल रेल प्रशासन के सहयोग से रेल यात्रियों को निशुल्क शुद्ध आरओ का ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाता है

इस दौरान समाज के नागरिक तथा अन्य 20 समाजसेवी व्यक्ति सुबह 10 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं तथा विभिन्न लारियों में पानी की केने रखकर विभिन्न प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों के सामान्य कोच तथा शयनयान कोच  के सामने पहुचते हे व मधुर स्वर में  ठंडा पानी पीजिए की आवाज लगाकर रेल यात्रियों के सुखे गले तर करते हैं इस दौरान प्रतिदिन लगभग 200 पानी की केने तथा एक टैंकर पानी रेल यात्रियों को उपलब्ध करवाया जाता है। 43 डिग्री तापमान में रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर सूखे गले को ठंडा पानी पीकर गले तर करते रेल यात्री इसके लिए आयोजकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

⚫ फोटो व विवरण : राकेश पोरवाल