गाय का सर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

गाय का सर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

मामला सैलाना में गौवंश हत्या का 

⚫ आरोपियों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

 हरमुद्दा
रतलाम, 18 जून। जिले के सैलाना क्षेत्र में गाय का खाता शेर मिलने के बाद तनाव फैल गया था हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस आश्वासन के बाद हिंदू संगठन माने। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों सुनील और दुलसिंह को को गिरफ्तार किया है। एक वाहन भी जब्त हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में प्रकरण दर्ज है। 

यह हुआ था मामला

बुधवार को फरियादी राजवीर पिता दिलीप ग्वाले, उम्र 21 वर्ष, निवासी विनोबा मार्ग, गवली मोहल्ला, सैलाना द्वारा थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 जून 2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसे अपने मित्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बांसवाड़ा रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज के सामने, कोटड़ा रोड पर खेत के किनारे एक गाय का कटा हुआ सिर (जिसमें दो सींग लगे हुए थे), दो कटे हुए पैर तथा चमड़ी पड़ी हुई है। 

राजवीर ने बुलाया अपने साथियों को

राजवीर ने अपने साथियों रोहित पिता राज जोशी, संदीप पिता अवनी कुमार टिकादार एवं जीवन पिता रमेशचंद्र कसेरा को भी मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौवंश की निर्दयतापूर्वक हत्या कर उसकी गर्दन, पैर एवं चमड़ी को अलग कर वहीं फेंक दिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 4, 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने किया टीम का गठन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के सक्षम नेतृत्व में थाना सैलाना की एक विशेष टीम गठित की गई।

दो संदिग्ध को लिया हिरासत में

पुलिस की सजगता एवं सूझबूझ का परिणाम यह रहा कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर अत्यंत कम समय में ही दो संदिग्ध सुनील और दुलेसिंह की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की प्रभावी पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी तत्काल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड

सुनील पिता रमसु वसुनिया निवासी ग्राम इटावा थाना काकनवानी जिला झाबुआ।
थाना रिंगनोद जिला रतलाम अपक्र 256/2018 4,6,9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11 पशु क्रुरता अधिनियम
थाना नागदा जिला उज्जैन अपक्र 303/2019  11 मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम

दुलसिंह पिता बारजी डिंडोर निवासी ग्राम कोटड़ा थाना सैलाना जिला रतलाम
थाना सैलाना जिला रतलाम अपक्र 21/2013 323,294,506,34 भादवि 
थाना सैलाना जिला रतलाम अपक्र 181/2014  323,294,506,34 भादवि
थाना रावटी जिला रतलाम  अपक्र 285/2022 4,6,9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11(1)(घ) पशु क्रुरता अधिनियम