रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित को बनाया औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी

रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित को बनाया औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी

⚫ एसपी अमित कुमार ने जारी की तबादला सूची

⚫ थाना प्रभारियों के बदले क्षेत्र

⚫ रक्षित केंद्र से दी मैदान की जिम्मेदारी

हरमुद्दा 
​रतलाम,1 अक्टूबर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। एसपी द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, वहीं रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ अधिकारियों को भी नई मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

जारी सूची के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम और नामली सहित कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में दी गई है।

​तबादला सूची के अनुसार नई पदस्थापनाएँ:

⚫ ​अमित कुमार कोरी (कार्य. निरीक्षक): थाना प्रभारी नामली से थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम

⚫ ​आनंद सिंह आजाद (निरीक्षक): थाना प्रभारी रिंगनोद से थाना प्रभारी, नामली

⚫ ​अर्जुन सेमलिया (निरीक्षक): प्रभारी सरवन से थाना प्रभारी, कालूखेड़ा

⚫ ​लिलियन मालवीय (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, शिवगढ़

⚫ ​मनीष डावर (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, रावटी

⚫ ​जितेन्द्रपाल सिंह जादौन (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, रिंगनोद

⚫ ​सुमित मिश्रा (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र जावरा

⚫ ​राजशेखर वर्मा (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, सरवन

⚫ ​प्रेमलता खत्री (निरीक्षक): रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी, अजाक (रतलाम)

​रक्षित केंद्र भेजे गए अधिकारी

⚫ ​रणजीत सिंह मकवाना (निरीक्षक): थाना प्रभारी शिवगढ़ से रक्षित केंद्र, रतलाम

⚫ ​शंकर सिंह चौहान (निरीक्षक): थाना प्रभारी कालूखेड़ा से रक्षित केंद्र, रतलाम

​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए हैं।