मकान पर दबीश, 7 जुआरी पुलिस की गिरफ्त में
⚫ मकान में ताश पत्ती से खेल रहे थे जुआ
⚫ थाना माणक चौक पुलिस की कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 26 जुलाई। मकान में ताश पत्ती से जुआ खेलने वाले सात जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मौके से 52 ताश पत्ते एवं कुल नगदी 4480/- रुपए जब्त किए।

थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम द्वारा जुँए की सूचना मिलने पर एक मकान के अंदर दबीश देकर ताश पत्ती से जुँआ खेलते हुए सात व्यक्तियो पर मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंदर कार्रवाई की गई है एवं सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन जुआरी को किया गिरफ्तार
⚫ इकलाख उर्फ गोलू पिता ईशाक कुरैशी (27) निवासी आशीर्वाद नर्सिंग के पीछे हाट रोड, रतलाम
⚫ जाहिद पिता हैदर खान (21) निवासी न्यू आजाद नगर उंकाला रोड, रतलाम
⚫ फैजान पिता सलीम खान पठान (26) निवासी नूरी नगर, रतलाम
⚫ फहिम पिता सिकंदर पठान (25)) निवासी इण्डिया गेट के पास शहर सराय रतलाम
⚫ साहिल पिता सिकंदर खान पठान (24) निवासी इण्डिया गेट के पास शहर सराय, रतलाम
⚫ समीर पिता खलील खान जाति शेख (25) निवासी वेद व्यास कालोनी, रतलाम
⚫ अयान पिता आरिफ कुरैशी (23) निवासी सुभाष मार्ग शहर शराय, रतलाम
Hemant Bhatt