सट्टा करते रोहित, आशीष, हीरालाल सहित सात पुलिस की गिरफ्त में
⚫ थाना माणकचौक पुलिस की कार्रवाई
⚫ अलग-अलग स्थानों पर संचालित सट्टा
हरमुद्दा
रतलाम, 25 जुलाई। थाना माणकचौक पुलिस ने सट्टे की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रोहित, आशीष, हीरालाल सहित 7 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹3,675/- नगद एवं सट्टा गतिविधि से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया सात सटोरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 3675 हजार से अधिक की राशि जब तक की गई है
पकड़े गए आरोपी
⚫ हीरालाल पिता जगदीश वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सागोद, थाना डीडी नगर, रतलाम।
⚫ रोहित सिंह पिता नन्दूसिंह पंवार, उम्र 60 वर्ष, निवासी 32 मांडली, त्रिवेणी रोड, रतलाम।
⚫ आशीष पिता रामचन्द्र सोनी, उम्र 51 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों की धर्मशाला, त्रिपोलिया गेट, रतलाम।
⚫ रतनलाल पिता मिश्रीमल महाजन, उम्र 80 वर्ष, निवासी गली नंबर 01, तेजानगर, रतलाम।
⚫ रामलाल पिता गरवर मईड़ा, उम्र 40 वर्ष, निवासी दामारूण्डी, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।
⚫ कान्तु पिता वरसिंह गामड़, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगल, थाना रावटी, जिला रतलाम।
⚫ बाबूलाल पिता फतिया भाबर, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम कुपड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
चल रही जांच आपराधिक रिकार्ड की
सभी आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन किया जा रहा है। यदि जांच में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से संगठित होकर सट्टा संचालित किए जाने की पुष्टि होती है तो प्रकरण में धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की कार्रवाई भी की जाएगी।
रतलाम पुलिस का आह्वान
रतलाम पुलिस द्वारा नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की अवैध जुआ-सट्टा गतिविधि में शामिल न हों। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को तत्काल दें। सूचना देने वाले की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।
Hemant Bhatt