सामाजिक सरोकार : हिंदी दिवस 14 सितंबर को होगा देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन
⚫ पण्डित अरुण भार्गव हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति के बैनर तले आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में
हरमुद्दा
रतलाम, 1 सितंबर। हिंदी दिवस 14 सितंबर को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पंडित अरुण भार्गव हिंदी प्रचार प्रसार समिति के बैनर तले होने वाली प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया जाएगा।

समिति के डॉ. मुनींद्र दुबे एवं मनीष यादव ने बताया कि समिति के बैनर तले तीन दशकों से स्कूली छात्रों के लिए हिन्दी दिवस 14 सितंबर को विविध प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का संचार करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।
कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल
जिला स्तरीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है। जो विद्यार्थी सम्मिलित होना चाहते हैं। वे अपनी संस्था के पत्र के साथ हिन्दी दिवस 14 सितंबर को प्रतियोगिता के आयोजन स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड, रतलाम के सभा कक्ष में उपस्थित हो सकते हैं। प्रतियोगिता प्रात:11.30 बजे शुरू होगी। प्रतियोगी चाहें तो अपने वाद्य यंत्र भी ला सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9343428630 पर संपर्क किया जा सकता है। विजेता प्रतियोगियों को समिति द्बारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने का आह्वान
प्रतियोगिता को सफल बनाने व हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगियों और हिन्दी प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान डॉ. मुनींद्र दुबे, दिलीप पवार, विनोद शर्मा, सीमा अरुण भार्गव, हेमन्त सिंह राठौर, विनीता ओझा, डॉ. अंजुम खान, नरेन्द्र टाक, राजीव लवानिया, रजनीश चौहान, मनीष यादव, गोपाल बोरिया, जुबैर आलम कुरैशी, मुस्तकीम सिद्धिकी, पिंकी यादव, आसिफ खान, संजय मेहता, शैतान सिंह राठौर, श्रीमती भावना पुरोहित, दिलीप चौहान, दिनेश बारोठ आदि सदस्यों ने किया है।
Hemant Bhatt