सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा रक्षाबंधन पर श्रावणी उपाकर्म 28 अगस्त को
⚫ स्वामी विशोकानंद सरस्वती जी का मनाएंगे जन्मोत्सव
हरमुद्दा
रतलाम। सनातन धर्म एवं वैदिक संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन की परंपरा को कायम रखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा आगामी रक्षाबंधन (28 अगस्त, शुक्रवार) को भव्य श्रावणी उपाकर्म एवं स्वामी जी के जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने बताया कि यह पावन आयोजन निर्वाणी अखाड़ा प्रमुख परम पूज्य स्वामी महामंडलेश्वर 1008 श्री श्री विशोकानंद सरस्वती जी महाराज के गरिमामय सान्निध्य में संपन्न होगा।
आयोजन की मुख्य रूपरेखा
⚫ समय एवं स्थान: शुक्रवार, 28 अगस्त को प्रातः 07:00 बजे से गंगा आश्रम (जे एम डी पैलेस के पास, सागोद रोड, रतलाम)।
⚫ वैदिक अनुष्ठान: कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्रीय विधि-विधान से दशविध स्नान के साथ होगा। इसके पश्चात नूतन यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण, पितृ तर्पण एवं विश्व कल्याण की भावना से हवन-पूजन संपन्न कराया जाएगा।
जन्मोत्सव व अभिनंदन
अनुष्ठान के साथ ही पूज्य स्वामी विशोकानंद सरस्वती जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी जी का स्वागत-अभिनंदन कर उपस्थित श्रद्धालुओं में मिठाई का वितरण किया जाएगा।
समस्त सनातन समाज से पधारने की अपील
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधियों पंडित रामचंद्र शर्मा, बंसीलाल शर्मा, जगदीश उपाध्याय, पातीराम शर्मा, सुनील शर्मा, हरिवंश शर्मा, महेश जोशी, अखिलेश भट्ट, सत्यदीप भट्ट, सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी तथा चेतन शर्मा ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ एवं स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का करबद्ध आह्वान किया है।
Hemant Bhatt