पुलिस कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
⚫ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹2.40 लाख का सामग्री जब्त
हरमुद्दा
रतलाम, 19 अगस्त। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 लाख की 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।
एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुखेड़ा उप निरीक्षक राजू मखोड एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी की। तीनों के कब्जे से मादक पदार्थ एम डी का करीब 20 ग्राम पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर एवं उसके संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ की गई।
⚫ 20 ग्राम MD ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-
⚫ हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 MJ 7104। अनुमानित कीमत ₹40,000/-
गिरफ्तार आरोपी
⚫ मोईन पिता शाबिर अब्बासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, थाना जावरा शहर, जिला रतलाम।
⚫ फैजान उर्फ जादू पिता फरीद पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, थाना जावरा शहर, जिला रतलाम।
⚫ परवेज पिता रईस खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई आबादी, ग्राम बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम।
Hemant Bhatt