खेल सरोकार : सान्दीपनि विनोबा स्कूल के एथलीटों ने झटके 17 मेडल

खेल सरोकार : सान्दीपनि विनोबा स्कूल के एथलीटों ने झटके 17 मेडल

उज्जैन में हुई सम्भागीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रतलाम का दबदबा

⚫ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

हरमुद्दा
​रतलाम, 16 सितंबर। उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय (11 और 12 सितंबर) सम्भागीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के खिलाड़ियों ने अपने शानदार और दबदबेदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल के एथलीटों ने कुल 17 मेडल्स पर कब्जा जमाया और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

​ खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने गति, स्टैमिना और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया।

पदक तालिका एवं प्रमुख उपलब्धियां

⚫ ​शिवराज तवर: ट्रिपल जंप में स्वर्ण, 4x100 मीटर रिले में रजत एवं लॉन्ग जंप में कांस्य पदक।

⚫ ​लक्ष्मी नायक: 100 मीटर दौड़ एवं 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण, तथा 200 मीटर में कांस्य पदक।

⚫ ​गिरिराज सिंह: 110 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) में स्वर्ण पदक।

⚫ ​दुर्गा चौहान: 3000 मीटर लंबी दूरी की दौड़ में स्वर्ण पदक।

⚫ ​मयूर सिंह: 4x400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक।

⚫ ​दिव्या गरवाल एवं खुशी गामण: 4x100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक।

⚫ ​हीना दमड़िया: ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक।

⚫ ​पारस मेघवाल: लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में रजत पदक।

​खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिली शुभकामनाएं

​एक ही प्रतियोगिता में 17 मेडल जीतकर राज्य स्तर पर चयन पात्रता हासिल करने की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी, प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय मीणा एवं उपाध्यक्ष कमल पाटीदार ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके खेल शिक्षकों—प्रह्लाद बैरागी और प्रशांत वसुनिया—के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। सभी अधिकारियों, समिति सदस्यों एवं स्टाफ ने विजेताओं को राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।