दर्दनाक हादसा : सड़क पर बैठी भैंसों को बचाने में दो कारों में हुई भिड़ंत से तीन की मौत

दर्दनाक हादसा : सड़क पर बैठी भैंसों को बचाने में दो कारों में हुई भिड़ंत से तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ हादसे में पिता पुत्र की मौत

⚫ गंभीर घायलों का चल रहा है मेडिकल कॉलेज में उपचार

हरमुद्दा
छतरपुर 4 मई। शनिवार को यहां दो कारों में भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र सहित तीन की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में राजा ढाबा के पास शनिवार देर रात सड़क पर बैठी भैंसों को बचाने में हादसा हो गया। हादसे में दो वर्षीय बच्चा, उसके पिता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्दनाक हादसे में जहां दो महिलाओं के पति की मौत हुई है। वही एक ने पति के साथ बेटा भी खोया है।

हादसे में इनकी मौत

⚫ अमर वाधवानी (53) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर
यह हुए घायल

⚫ गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर

⚫ यश पिता गजेंद्र अहिरवार (2) निवासी बंडा, सागर

यह हुए घायल

⚫ आरती पति गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर

⚫ रितु वाधवानी (51) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर

⚫ मयूर वाधवानी (29) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर

⚫ एक अन्य। 

घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वहीं गंभीर दो घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।