कार्रवाई : यशवंत के कब्जे से मिली 19 पेटी अवैध शराब, किया गिरफ्तार
⚫ जब्त शराब 61770 रुपए
⚫ पीआर प्राप्त कर की जा रही पूछताछ
हरमुद्दा
रतलाम, 9 जून। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यशवंत सिंह को 19 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पीआर लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब की धरपकड सम्बन्धित अभियान चलाया जा रहा है। उसके तहत यशवन्त सिंह पिता सज्जन सिंह सोलंकी उम्र 53 साल निवासी पैलेस रोड नामली जिला रतलाम के घर से 19 पैटी अवैध शराब जो कुल 211.3 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। जब्त शराब 61770 रुपए की है। आरोपी यशवन्त सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया गया व थाना नामली पर अपराध क्र 236/26 घारा 34(2) आब. अधि. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पीआर प्राप्त कर की जा रही पूछताछ
न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब लाने ले जाने के सम्बन्ध मे पूछताछ की जाएगी।
Hemant Bhatt