फाग गीतों की हुई उम्दा प्रस्तुतियां
हरमुद्दा
रतलाम, 19 फरवरी। अरे दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से आखड़ ली चुरा कर बाबा जासी कठे मेरे से ... रंग रसिया... खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो.. बालम हु तेरो श्याम... फागन आयो रे रसिया...आदि फाग गीत की प्रस्तुति हुई।

शास्त्री नगर में कथूरिया परिवार द्वारा आयोजित फाग उत्सव व भजन संध्या के दौरान कोटा की प्रसिद्ध भजन गायिका यशोदा निझावन, निर्मला छाबड़ा, कमलेश अरोरा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
आरंभ में हुई ज्योत प्रज्जवलित

उत्सव के प्रारंभ में तुलसी कथूरिया, मीना छाबड़ा, निर्मला कथूरिया, रजनी कथुरिया, वत्सला कथूरिया ने अम्बे माता रानी की आराधना कर जोत प्रज्जवलित की। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित की गई।
यह थे मौजूद

मीनाक्षी मलिक, सरला माहेश्वरी, दीपाली मूंदडा, पारस कथूरिया, पार्थ कथूरिया, अवनि कथूरिया सहित नागरिक मौजूद थे।
फोटो : राकेश पोरवाल
Hemant Bhatt