साहित्य सरोकार : जनवादी लेखक संघ का राज्य सम्मेलन 20 सितंबर को
⚫ देशभर के साहित्यकार आएंगे
हरमुद्दा
रतलाम, 18 सितंबर। जनवादी लेखक संघ मध्य प्रदेश का दसवां राज्य सम्मेलन 20 सितंबर रविवार को रतलाम में आयोजित होगा। होटल अजंता पैलेस में आयोजित सम्मेलन के शुभारंभ एवं विचार सत्र के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध कवि एवं जनवादी लेखक संघ केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जोशी एवं केंद्रीय महासचिव नलिन रंजन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन करेंगे।

सम्मेलन में जनवादी लेखक संघ की राज्य एवं जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे । सम्मेलन में मौजूदा सांस्कृतिक परिवेश और साहित्यिक संगठनों का दायित्व विषय पर विचार विमर्श होगा।
Hemant Bhatt