साहित्य सरोकार : साहित्यकार दिव्यांश मूंदड़ा द्वारा लिखित "महाभारत 2025" का विमोचन
⚫ ‘महाभारत 2025’, एक फेंटेसी नॉवेल के रूप में देश की नंबर एक फेंटेसी नॉवेल बन चुकी
⚫ ‘महाभारत विद दिव्यांश’ और ‘फिक्शन विद दिव्यांश’ पर 20 करोड़ से अधिक लोग देख चुके
⚫ 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स
हरमुद्दा
रतलाम, 10 जून। नगर के प्रतिभावान साहित्यकार, पटकथा लेखक व इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर दिव्यांश मूंदड़ा द्वारा लिखी गई महाभारत 2025 का विमोचन अरविंद मार्ग स्थित होटल बालाजी सेंट्रल में संपन्न हुआ। हाल ही में रिलीज हुई नॉवेल ‘महाभारत 2025’, एक फेंटेसी नॉवेल के रूप में देश की नंबर एक फेंटेसी नॉवेल बन चुकी है।

यह जानकारी देते हुए राकेश पोरवाल ने हरमुद्दा बताया कि इनके इंस्टाग्राम पेजेस ‘महाभारत विद दिव्यांश’ और ‘फिक्शन विद दिव्यांश’ पर 20 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं और इनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
दिव्यांश कर रहे हैं मुंबई में रहकर पटकथा लेखन
रतलाम के राजबाग निवासी प्रकाश एवं दीपाली मूंदड़ा के पुत्र दिव्यांश मुंबई में रहकर पटकथा लेखन का कार्य कर रहे हैं। दिव्यांश ने सीए की पढ़ाई करते हुए 20 वर्ष की उम्र में ‘सीक्रेट ऑफ द हिमालयन ट्रेज़र’ सबसे पहले अपना उपन्यास लिखा था, उसके बाद वेब सीरीज के लिए कहानी लिखने लगे तथा शॉर्ट फिल्म भी बनाते रहे हैं। ‘गैंग्स ऑफ़ बॉम्बे’ क्राइम उपन्यास भी लिखा है जो गैंगवार पर केंद्रित रहा है।
इन्होंने किया विमोचन
श्री पोरवाल ने बताया कि दिव्यांश का लेटेस्ट उपन्यास महाभारत 2025 नेशनल बेस्ट सेलर टैग लगा हुआ उपन्यास बन चुका है, जिसका विमोचन होटल बालाजी सेंट्रल में राधेश्याम मूंदड़ा, सीमा मूंदड़ा, शशिकुमार माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी ने किया।
इन्होंने किया संबोधित
इस अवसर पर कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, डॉ. प्रदीप कोठारी, डॉ. विपिन माहेश्वरी आदि ने संबोधित किया।
यह थे मौजूद

इस अवसर पर हकीमुद्दीन आरिफ, पारस कथूरिया, प्रकाश सेठिया, डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय मजावदिया, पवन सोमानी, यशवंत मेहता, डॉ राठौड़ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सरला माहेश्वरी ने तथा आभार प्रकाश मूंदड़ा ने माना।
Hemant Bhatt