गुस्से में चलाई गोली : घरेलू विवाद में पति ने चलाई गोली, साले की मौत, पत्नी घायल

⚫ गुरुवार की रात को भाई के साथ ससुराल आई थी बहन
⚫ पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी थी पीहर
⚫ भाई के साथ वह आई थी ससुराल
⚫ गुस्से में पति ने दोनों पर चलाई गोली
⚫ 4 साल पहले ही बंधे थे दोनों दांपत्य सूत्र बंधन में
हरमुद्दा
ग्वालियर, 23 मई। परिवारिक विवाद के चलते पत्नी अपने पीहर थी भाई के साथ गुरुवार की रात को ही ससुराल आई जहां पर फिर विवाद हुआ और पति ने गुस्से में जाकर गोली चला दी नतीजतन साल की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भितरवार थाना क्षेत्र के सहारन गांव में विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू ने अपनी पत्नी दलजीत कौर और साले ओंकार सिंह को लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विक्रमजीत की पत्नी दलजीत अपने भाई ओंकार के साथ मायके में रह रही थी। 4 वर्ष पूर्व ही इनका विवाह हुआ था।
भाई के साथ ससुराल पहुंची थी बहन
मृतक ओंकार सिंह
इसी विवाद के बीच दलजीत कौर गुरुवार की रात अपने भाई ओंकार के साथ ससुराल पहुंची थी। इस दौरान पति विक्रमजीत संधू से एक बार फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते विक्रमजीत ने दोनों पर एक एक गोली दाग दी। इस घटना में ओंकार सिंह (साले) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दलजीत कौर (पत्नी) का ग्वालियर में इलाज जारी है।
वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
आरोपी विक्रमजीत
वारदात को अंजाम देने के बाद विक्रमजीत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार आरोपी विक्रमजीत की तलाश शुरू कर दी है।