सामाजिक सरोकार : खेल और समाजसेवा को समर्पित रहे अश्विन शर्मा, जयंती पर राष्ट्रीय पदक विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान

सामाजिक सरोकार : खेल और समाजसेवा को समर्पित रहे अश्विन शर्मा, जयंती पर राष्ट्रीय पदक विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान

⚫ ​खेल विकास और सामाजिक सरोकारों के मिसाल

अंतरराष्ट्रीय पैरा-फुटबॉलर अनुष्का दुबे का विशेष नागरिक अभिनंदन

⚫ ​जिले के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

हरमुद्दा
​रतलाम, 20 अगस्त। खेल सुविधाओं की बेहतरी और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव मुखर रहने वाले स्वर्गीय अश्विन शर्मा की जयंती के अवसर पर रतलाम के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल सभागार में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

​खेल विकास और सामाजिक सरोकारों के मिसाल

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अश्विन शर्मा के बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

स्पष्टवादिता और संघर्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अश्विन शर्मा खेलों के विकास, मैदानों के रखरखाव और खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए बड़े से बड़े अधिकारियों के समक्ष भी मजबूती से बात रखने के लिए जाने जाते थे।

अमर सोच

महापौर प्रहलाद पटेल ने रेखांकित किया कि रतलाम में खेलों के समग्र विकास के लिए अश्विन शर्मा द्वारा तैयार की गई योजनाएं और उनकी खेल भावना शहर में हमेशा जीवंत रहेगी।

रक्तदान में ऐतिहासिक योगदान

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने कहा कि ब्लड बैंक के माध्यम से समाजसेवा और रक्तदान संग्रहण के क्षेत्र में अश्विन शर्मा का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।

35 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों का गौरव बढ़ा

कार्यक्रम में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, शूटिंग, स्विमिंग, एथलेटिक्स, शतरंज और योगासन जैसी 13 से अधिक खेल विधाओं के 35 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में

वॉलीबॉल: अंजार चंद्रवंशी, भूमिका परिहार

फुटबॉल: राजवीर

शतरंज: रिदम भारती

स्विमिंग: काजल परिहार

एथलेटिक्स: प्रद्युमन, शिवेंद्र सिंह, विनायक, भावेश यादव, शिव वाराणसी, आर्य उपाध्याय, हिंजल पाटीदार, शिवराज तमर, नितिन प्रजापति

बास्केटबॉल: लक्ष्य कुमार साहब, राजसिंह, ईशान जोशी, मोहित शाही, जीविका परमार, करणी सिंह, हितेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष दुबे, हनुवीर शर्मा

हैंडबॉल: शेखर राठौर, तेजस कोबरा, भाव बगरवाल, आराध्या रावल

स्केटिंग: आरोही मालवी, रियान कटारा, तन्मय पाटीदार, दक्ष भाषण

जूडो: कुश यादव

शूटिंग: जैन, रणवीर

योगासन: हरदिया स्वर्ण कटारिया

रग्बी: यश नायडू, मनोज राठौर, खुशी चौहान, साक्षी शर्मा, शुभांगी पांचाल

सॉफ्टबॉल: प्रखर राठौर

खो-खो: आलेख, कुमकुम गवली, दामिनी भट्ट
इन सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय पैरा-फुटबॉलर अनुष्का दुबे का विशेष नागरिक अभिनंदन

समारोह का मुख्य आकर्षण जापान में आयोजित पैरा ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली रतलाम की बेटी अनुष्का दुबे रहीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और जिले का मान बढ़ाने के लिए अतिथियों द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया।

जिले के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, पश्चिम रेलवे डीओएम अजय ठाकुर, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर और आदिवासी विकास विभाग की पिंकी यादव सहित शहर के खेल व सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संयोजन अरविंद शर्मा ने किया। संचालन आर.सी. तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन अनुज शर्मा द्वारा किया गया।