सामाजिक सरोकार : 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद AVFO श्री मेहता को दी भावभीनी विदाई
⚫ शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम, 31 जुलाई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग रतलाम में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) अक्षय वट प्रसाद मेहता का 39 वर्षों के लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में हुआ।

संगठन के अध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि श्री मेहता का कार्यकाल हमेशा विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के उपसंचालक डॉ. नवीन शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं अक्षय वट प्रसाद मेहता उपस्थित रहे।
शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा श्री मेहता के निष्ठावान सेवाकाल की सराहना की गई। उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जिलेभर से उमड़े अधिकारी और कर्मचारी

कार्यक्रम में श्री मेहता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए जिले के विभिन्न अंचलों आलोट, जावरा, सैलाना, रतलाम, बाजना एवं पिपलोदा से बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। संचालन दिनेश पांचाल ने किया। आभार अनिल पाटीदार ने माना।
Hemant Bhatt