सामाजिक सरोकार : अपनी सोच सदैव रखें सकारात्मक और ऊँची

सामाजिक सरोकार : अपनी सोच सदैव रखें सकारात्मक और ऊँची

जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने कहा

⚫ विद्यार्थी एवं शिक्षकों का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अगस्त।  जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा ही रखना चाहिए। पाने के लिए पूरा आसमान खुला पड़ा है। जितनी ऊंची उड़ान भर सकते हो भरना चाहिए। अपनी सोच सदैव सकारात्मक व ऊँची रखना चाहिए।

यह बात जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन ने कही।  प्रारंभ में इनर व्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड अध्यक्ष इंदू डांगी, सचिव नीता कोठारी ने वैशाली जैन का स्वागत किया।

इन सभी का हुआ सम्मान

 कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास की वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया कक्षा पांचवी के टॉपर अमित दीपक परमार (76.7.7%) कक्षा 8 टॉपर कुमारी कल्पना महेश पाटीदार (82% )कक्षा 10th टॉपर कुमारी पूर्वा सत्यनारायण पाटीदार (85.8) प्रतिशत व कक्षा 12 वी टॉपर कुमारी रवीना संतोष खेर (86.6) प्रतिशत व विद्यालय के प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गोपाल वर्मा, अंग्रेजी व्याख्याता नूतन मजावदिया व प्रभारी प्राचार्य कमल सिंह को 100%  श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर प्रशस्ति पत्र व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर क्लब की अर्चना झालानी, हेमलता मालपानी, सीमा खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल मौजूद थी।  संचालन राकेश पोरवाल ने किया। आभार इंदु डांगी ने माना।