रतलाम में ‘कर्म-संन्यास-विवेक’ पुस्तक का हुआ विमोचन

रतलाम में ‘कर्म-संन्यास-विवेक’ पुस्तक का हुआ विमोचन

गीता के कर्मयोग एवं संन्यास के सिद्धांतों पर आधारित है पुस्तक

⚫ समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर दिया बल 

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जून। श्रीमद्भगवद्गीता के पंचम अध्याय पर आधारित लेखक एवं वास्तोष्पति शास्त्री की पुस्तक ‘कर्म-संन्यास-विवेक’ का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा किया गया। विमोचन समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गीता के कर्मयोग एवं संन्यास के सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया तथा इसके माध्यम से समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को गीता के संदेशों को सरल एवं व्यवहारिक रूप में जन-जन तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण साहित्य बताया तथा लेखक को इस उल्लेखनीय कृति के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, विनोद करमचंदानी, सुशील छाजेड़, राजकमल जैन, सरदार हरजीत सिंह चावला, अजीत छाबड़ा, सरदार देवेन्द्र सिंह बाधवा, डॉ. अभय पाठक, डॉ. प्रदीप राव, प्रो. हरीकृष्ण बड़ोदिया, उमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।