गोबर से गदर : उकेडे पर गोबर फेंकने की बात को लेकर गुर्जर ने चलाई तलवार तो कैलाश की हुई मौत
⚫ कैलाश का बेटा गंभीर घायल
⚫ पत्नी के हाथों की कटी उंगलियां
हरमुद्दा
रतलाम, 28 मई। मकान के पीछे उकेड़े पर महिला द्वारा गोबर फेंकने की बात को लेकर पड़ोसी महिलाओं ने ऐसा गदर मचाया की एक व्यक्ति की जान चली। पहले महिलाओं ने अनर्गल कहा और देखते ही देखते पुरुषों की तलवार निकल गई। गुर्जर की तलवार से कैलाश गम्भीर रूप से घायल ही गया, वहीं पत्नी के हाथों की उंगलियां कटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र के सरवड़ जमुनिया गांव में मकान के पिछले हिस्से की जमीन पर गोबर डालने की बात को लेकर बुधवार विवाद हुआ। विवाद में घायल मृतक के बेटे विमल ने बताया कि जिस स्थान (उखेड़े) पर गोबर डालते है। उसके पीछे आरोपियों का मकान है। वे उस जगह को अपने स्वामित्व का रास्ता बताते हैं। इसी बात को लेकर आए दिन वे विवाद होते हैं।

महिलाओं की विवाद की शुरुआत
विमल ने बताया कि हर दिन की तरह बुधवार सुबह जब विमल की मां राजूबाई घर के पास स्थित स्थान पर गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान अमरसिंह गुर्जर के घर की महिलाओं ने कहासुनी के बाद विवाद शुरू कर दिया। मां के साथ मारपीट पर उतर आए।
हल्ला होने पर मैं और गए पिताजी
हल्ला होने पर पिता कैलाश भी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते अमरसिंह गुर्जर, उसके बेटे ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल गुर्जर और परिवार की महिलाओं ने तलवार और अन्य धारदार हथियार निकाल लाए और हमला कर दिया। इस घटना में पिताजी और मैं गंभीर घायल हुए मां की उंगलिया कट गई।
हमले में कैलाश की मौत
हमले में कैलाश (50) पिता जगदीश गुर्जर की हालत गंभीर थी। अन्य घायलों में पत्नी राजूबाई (48) और बेटा विमल (30) शामिल हैं। तलवार के हमले से बचाव के दौरान गंभीर घायल कैलाश की पत्नी राजूबाई के हाथ की चारों उंगलियां कट गईं। वहीं बेटे के भी सिर में गंभीर चोटें आई थी। घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
तीनों को लेकर अस्पताल
घटना के बाद तीनों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज तथा गुरुवार को निजी अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
Hemant Bhatt