रेलयात्री सरोकार : भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, रतलाम मंडल से गुजरने वाली बांद्रा-वलसाड़ रूट की कई ट्रेनें चल रही विलम्ब से
हरमुद्दा
रतलाम, 23 जुलाई। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत भिलाड-बोरीवली खंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव (Waterlogging) हो गया है। जलभराव के चलते सुरक्षा के लिहाज से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) एवं वलसाड की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

विलंब से चल रही प्रमुख ट्रेनों की सूची
09112 गांधीनगर कैपिटल – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 3 घंटे 35 मिनट
22902 उदयपुर सिटी – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3 घंटे 04 मिनट
04727 हिसार – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3 घंटे 00 मिनट
12980 जयपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 2 घंटे 47 मिनट
12926 अमृतसर – बांद्रा टर्मिनस पासचिम एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट
04711 बीकानेर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 2 घंटे 00 मिनट
12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बांद्रा टर्मिनस स्वराज्य एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट
रेलवे प्रशासन की अपील
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और पटरियों से पानी उतरते ही परिचालन को शीघ्र सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि स्टेशन के लिए निकलने से पूर्व या यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES ऐप) या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति (Live Status) अवश्य जांच लें।
Hemant Bhatt