सामाजिक सरोकार :  समाजसेवी रक्तदानी अश्विनी शर्मा के जन्मदिन पर रतलाम में होंगे पौधारोपण और खेल सम्मान समारोह

सामाजिक सरोकार :  समाजसेवी रक्तदानी अश्विनी शर्मा के जन्मदिन पर रतलाम में होंगे पौधारोपण और खेल सम्मान समारोह

19 अगस्त तक होगा न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल में सम्मान समारोह

खिलाड़ियों की उपलब्धि की होगी सराहना

हरमुद्दा
रतलाम, 18 अगस्त। समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत समाजसेवी स्व. अश्विनी शर्मा की जयंती (19 अगस्त) के अवसर पर रतलाम शहर में विभिन्न सामाजिक व खेल आयोजनों के खिलाड़ियों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त 2026 को पौधारोपण एवं खेल सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।
​दिवंगत समाजसेवी स्व. शर्मा के विचार और उनके सामाजिक सरोकार के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए दिन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश से होगी।

पौधारोपण कार्यक्रम: सुबह 9 बजे, जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर। इस दौरान स्व. शर्मा की स्मृति में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में मित्रगण, परिजन और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

खेल सम्मान समारोह: शाम 6 बजे, न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल। समारोह में रतलाम जिले के उन प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

श्री शर्मा का जीवन रहा समर्पित

रतलाम जिला खेल संघ के हार्दिक कुरवारा एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के भूपेंद्र राठौर ने बताया कि स्व. अश्विनी शर्मा का जीवन सदैव समाज सेवा, रक्तदान और युवाओं को खेल में प्रोत्साहन देने समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक प्रयास है। आयोजकों ने शहरवासियों से इन आयोजनों में उपस्थित होने का आह्वान किया है।