अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सैनिक कॉलोनी में हुए आयोजन में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

हरमुद्दा
​रतलाम, 18 अगस्त। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला इकाई रतलाम द्वारा सैनिक कॉलोनी परिसर में  80वां स्वतंत्रता दिवस असीम उत्साह, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।


परिषद के सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया ​समारोह का शुभारंभ पूर्व लेफ्टिनेंट राजेश छीपा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात संगठन गीत “हम भारत के पूर्व सैनिक नयी प्रेरणा लाए हैं, देश की रक्षा करते थे अब ईसा सजाने आये हैं” का सस्वर गान किया गया।

​वरिष्ठजनों का संबोधन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं प्रांतीय सचिव सुरेन्द्र सिंह वाघेला ने उपस्थित सभी नागरिकों व पूर्व सैनिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य श्यामलाल भावसार, अशोक सिसोदिया, राजकुमार सोनगरा एवं विपिन वाघेला का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पूर्व सैनिकों के साथ-साथ सैनिक मातृशक्ति की माताओं, बहनों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा पुष्पेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में महिला सदस्यों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

​सम्मानजनक उपस्थिति एवं आभार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज कुशवाह, राधेश्याम पाटीदार, अजीत भदौरिया, के.एल. पाटीदार, प्रवीण शर्मा, डी.आर. परमार, एस.पी. उपाध्याय, राजेश छीपा, ओमप्रकाश लोधा, मूलचंद वाघेला, कपिल वाघेला सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन वी.के. त्रिपाठी ने किया। आभार प्रदर्शन ईश्वर सिंह राठौर द्वारा किया गया।