खेल सरोकार : रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

खेल सरोकार : रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

जबलपुर में हुई 62वीं मध्यप्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

⚫ चयनीत खिलाड़ी गोवा में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अगस्त। जबलपुर के रविशंकर स्टेडियम में  62वीं मध्यप्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण,5 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीते।

रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एवं मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान व जिला एथलेटिक्स कोच निर्मला भटेवरा ने बताया कि

बालिकाओं की 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर हर्ड्ल्स में भूमिका डोडियार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग की गोल फेक प्रतियोगिता में अनिशा निम्बोला ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।

बालकों की 20 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर हर्ड्ल्स में मोहित सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में देवेश शर्मा ने 800 मीटर दौड़ में रजत तथा हर्ष महेश्वरी (जावरा)ने 100 व 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक जीते। गोपाल ने भी 1500 दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला वर्ग में पुष्पा मीणा ने 400 दौड़ में तृतीय स्थान प्राय कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

सफलता पर खिलाड़ियों को दी बधाई

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स के कोषाध्यक्ष श्रवण यादव, पूरब परवार, इकरार खान आदि ने बधाई दी।

चयनीत खिलाड़ी गोवा में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

चयनित खिलाड़ी 21 सितम्बर से गोवा में आयोजित होने वाली पश्चिम क्षेत्र एथलेटिक्स   प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधि करेंगे।

इन्होंने भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

इसके साथ ही रितेश कोसरिया, सागर राठौड़, रोहन भगोरा, सुभाष निनामा, वैष्णवी गुर्जर, अंजना राठौर, भव्य नगर, रविन्द्र ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।