सामाजिक सरोकार : अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
⚫ शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया के शिक्षक गोपाल शर्मा हुए सेवानिवृत
हरमुद्दा
रतलाम, 3 जुलाई। शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया परिसर में स्थापित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ सहायक शिक्षक गोपाल शर्मा के लगभग 40 वर्षों की शैक्षणिक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने हुए। विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्राचार्य ऋतेश पंवार ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा श्री शर्मा का अभिनंदन पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। सम्मान-पत्र का वाचन शिक्षक ईश्वरलाल मालवीय ने किया। श्री शर्मा ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रतिवर्ष नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। आयोजन में अतिथियों को पौधे से सम्मानितकर रोपण के लिए प्रेरित किया।

सेवानिवृत्त श्री शर्मा का अभिनंदन करते हुए विद्यालय परिवार
यह थे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य वीर सिंह निनोर, गोवर्धन लाल मसार, बद्रीलाल पाटिल मुकेश परमार, राकेश जोशी, अशफाक खान, पंकज सिंह सांखला, राम मनोरथ पांडे, सहित संस्था के समस्त शिक्षक, संकुल के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इको क्लब प्रभारी वीरेंद्र कुमार कैथवास ने आभार व्यक्त किया।
Hemant Bhatt