वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शान तिरंगा है, अपनी आन तिरंगा है -

शान तिरंगा है, अपनी आन तिरंगा है

1 min read

शान तिरंगा है, अपनी आन तिरंगा

शान तिरंगा है, अपनी आन तिरंगा है ।
सारी दुनिया से कह दो सम्मान तिरंगा है।

वीरों ने कुर्बानी दे कर इसे सजाया है,
देशभक्ति गौरवगाथा का गान तिरंगा है।

IMG_20191219_133317

हम भारत के वासी, हमको निर्भय रहना है,
हर इक भारतवासी का अभिमान तिरंगा है।

लोकतंत्र विश्वास हमारा, सांस भारती हैै,
अमृत है गणतंत्र और वरदान तिरंगा है।

संविधान के प्रति निष्ठा पहचान हमारी है
रहे सदा आज़ाद देश, ईमान तिरंगा है।

जाति-धर्म, भाषाएं, बोली ढेरों हैं लेकिन
सबके दिल की एक कथा, उन्वान तिरंगा है

“वर्षा” हमने जन्मभूमि को मां का मान दिया,
रहे सदा सबसे ऊंचा, अरमान तिरंगा है।

IMG_20200126_080109

🔳 डॉ. वर्षा सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *